रायपुर : अब तक लगभग 23 लाख हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

रायपुर, 07 जुलाई 2020

राज्य में खरीफ फसलों की बुआई का काम तेजी से जारी है। अब तक राज्य में 22 लाख 73 हजार 30 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई पूरी हो चुकी है, जो कि इस साल के निर्धारित लक्ष्य का 47 प्रतिशत है। बीते वर्ष की तुलना में इस साल अब तक लगभग पांच लाख हेक्टेयर रकबे में हुई ज्यादा बुआई का मुख्य कारण राज्य में समय पर मानसून का आना और लगातार सक्रिय रहना रहा है। बीते वर्ष इसी अवधि में 17 लाख 45 हजार 280 हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई हुई थी। इस साल राज्य में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य निर्धारित है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार चालू खरीफ सीजन में अब तक धान के फसलों की बुआई 19 लाख 36 हजार 660 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 52 फीसदी है। राज्य में मक्का की बुआई एक लाख 12 हजार 780 हेक्टेयर में, कोदो-कुटकी एवं मोटे अनाज की बुआई एक लाख 31 हजार 4 हेक्टेयर में हो चुकी है। इसी तरह अरहर की 54 हजार हेक्टेयर में, मूंग की 19 हजार हेक्टेयर में, उड़द 13 हजार हेक्टेयर में इस प्रकार दलहन फसलों की बुआई लगभग 86 हजार हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का लगभग 23 प्रतिशत है। राज्य में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, रामतिल आदि की बुआई 84 हजार 130 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो इस साल तिलहन फसलों की बुआई के लिए निर्धारित लक्ष्य का 30 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *