आज विशेष E-लोक अदालत का आयोजन..

कोरोना काल में ऐसी पहल करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य

रायपुर। कोविड-19 के संकट काल में पक्षकारों को राहत देने आज विशेष E- लोक अदालत का आयोजन किया गया है। आज विशेष लोक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 3 हजार से अधिक समझौता योग्य मामलों का निराकरण कर पक्षकारों को राहत प्रदान की जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां 11 जुलाई को विशेष E-लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस विशेष लोक अदालत में समझौते योग्य मामलों के पक्षकारों से पहले ही सहमति पत्र प्राप्त कर लिया गया है।

पक्षकार  कोर्ट के जरिए उपलब्ध कराई गई लिंक के जरिएर सीधे कोर्ट से जुड़ेंगे। मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *