इस बार लोगों को सावन के 5 सोमवार व्रत रखने होंगे. कुछ लोग तो पूरे श्रावण मास ही व्रती रहेंगे. कोरोना संकट के बीच यह महीना इम्यून को दुरुस्त करने के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस महीने व्रत की डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो सकता है.
समक चावल
सावन के व्रत में आप समक चावल या उससे बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं. यह आपके शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को तेज करता है और पाचन शक्ति को बेहतर बनाए रखता है.
ड्राई फ्रूट्स
सावन के उपवास में आप ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों का भी सेवन कर सकते हैं. अखरोट, बादाम, खजूर, पिस्ता, और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स में ऐसे कई विटामिन होते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने वाले इम्यून को मजबूत बनाते हैं.
मखाना
जीरो कैलोरी वाला मखाना खून से विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. इसे भूनकर खाने के अलावा सब्जी और खीर आदि जैसे व्यंजनों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
सीजनल फ्रूट्स
ब्रेक फ़ास्ट के एक घंटे बाद आप फ्रूट्स खा सकते हैं. ऐसे में सीजनल फ्रूट खाना काफी फायदेमंद होता है. इस मौसम में आम काफी खाया जाता है तो आप आम या कोई भी दूसरा फल खा सकते है. फलों का जूस भी एक अच्छा विकल्प है.
