रोजाना 15 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को 30 साल तक चिट्ठियां बांटता रहा पोस्टमैन,

दिल्ली। अपने काम के प्रति समर्पण बहुत विरले लोगों में ही देखने को मिलता है। ऐसे ही एक शख्स ने तीस साल तक लोगों की खुशियों के लिए रोजाना पंद्रह किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

दरअसल, कुछ लोग अपने फर्ज के आगे कुछ भी याद नहीं रखते। ऐसे ही एक शख्स का नाम है डी सिवन। डी सिवन की कहानियां इन दिनों खूब ट्रेंड कर रही हैं। लोग सोशल मीडिया में उनकी खूब बाते कर रहे हैं। लाखों लोग उनके प्रति प्यार और आभार जता रहे हैं। डि सिवन कोई मशहूर नेता या फिर जानी मानी सेलिब्रिटी नहीं है बल्कि वह एक बेहद समान्य से पोस्टमैंन थे और अब वह अपनी नौकरी से रिटायर हो गए हैं।

डी सिवन की चर्चा लोग उनके काम के प्रति लगाव और दूसरो को खुशी पहुंचाने की नीयत के चलते कर रहे हैं। डी सिवन तमिलनाडु में पोस्टमैन के पद पर कार्य करते थे और वह इस पद पर 30 साल तक काम करते रहे। दरअसल, वह लोगों के यहां चिट्ठियां पहुंचाने के लिए तीस साल तक रोजाना पंद्रह किलोमीटर का पैदल सफर करते। ये काम वह बिना किसी शिकायत के तीस सालों तक करते रहे। अब लोग उनके जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *