कोरोना वायरस ने जहां पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है, वहीं छत्तीसगढ़ में इस जानलेवा वायरस से लड़कर जंग जीतने वाले अब तक के सबसे बुजुर्ग मरीज सामने आए है. 89 साल के बुजुर्ग मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित थे, जो अब रायपुर AIIMS ठीक होकर सही-सलामत घर लौट गए हैं. जानकारी के मुताबिक भिलाई के 89 साल के बुजुर्ग मरीज का 29 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद उन्हें 2 जुलाई को रायपुर AIIMS में भर्ती किया गया था. 8 जुलाई को मरीज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया. AIIMS रायपुर ने ट्वीट कर दी जानकारी.
89 साल के बुजुर्ग मरीज से हार गया कोरोना…ठीक होकर AIIMS से हुआ डिस्चार्ज
