रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसमें आज रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। आपको बता दे कि एक नाबालिग युवती अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जिसकी गुमशुगदी की रिपोर्ट परिजनों से थाना में कराई थी। गुम हुई नाबालिग से प्रकरण में धारा-363 दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना पर को नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामदगी किया गया, जो पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राजेन्द्र डहरिया ने उसके साथ विवाह कर शारिरिक संबंध बनाया। आरोपी द्वारा नाबालिग से अपहृता और विवाह का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाना और शारिरिक संबंध बनाना जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-363,366,376 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा-04, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और आरोपी को जेल भेज दिया गया।
रायपुर : अपहरण कर नाबालिग से दुष्कर्म… घर में बंधक बनाकर रखा, आरोपी गिरफ़्तार
