मुंबई। अमिताभ बच्चन के बाद अब बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए है. पिता की तरह अभिषेक ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘आज मैंने और मेरे पिता दोनों ने कोविड- 19 का टेस्ट कराया था. हम दोनों में हल्के लक्षण होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमने सभी अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार व कर्मचारियों का भी परीक्षण किया जा रहा है. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं.’
अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार का हुआ हैं कोरोना टेस्ट
