राहुल गांधी फिर से संभाले कांग्रेस की कमान, छाया वर्मा बोलीं- उनके पास पार्टी चलाने का लंबा अनुभव

रायपुर। राहुल गांधी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की है।

छाया वर्मा के मुताबिक पार्टी के सभी नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से अध्यक्ष बने। उनके मुताबिक इससे पार्टी में और मजबूती आएगी।

राज्यसभा छाया वर्मा के अनुसार राहुल गांधी को पार्टी चलाने का लंबा अनुभव है इस लिहाज से उन्हें पार्टी की कमान एक बार फिर से संभालनी चाहिए। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *