छत्तीसगढ़ मे संविदा शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, इतने पदों पर निकली भर्ती

बालोद: उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आमापारा बालोद में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए अस्थायी रूप से संविदा आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से 21 जुलाई 2020 तक आवेदन पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद के कार्यालय में मंगाए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति आर.एल.ठाकुर ने बताया कि व्याख्याता पद हेतु हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित(अंग्रेजी माध्यम), जीव विज्ञान(अंग्रेजी माध्यम),सामा.अध्ययन(कला)(अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला हेतु अंग्रेजी माध्यम, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला हेतु अंग्रेजी माध्यम, सहायक शिक्षक पद हेतु कला संकाय (अंग्रेजी माध्यम), विज्ञान संकाय (अंग्रेजी माध्यम), अंग्रेजी, शिक्षक पद हेतु अंग्रेजी, गणित (अंग्रेजी माध्यम), विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम), सामाजिक अध्ययन (कला) (अंग्रेजी माध्यम), व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन किए हुए को प्राथमिकता), ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन किए हुए को प्राथमिकता), शिक्षक कम्प्यूटर (अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन किए हुए को प्राथमिकता) और प्रयोगशाला सहायक (अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन किए हुए को प्राथमिकता) के पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी एवं आवेदन का प्रारूप जिले की वेबसाईट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड किया जा सकता है तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) आमापारा बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *