छत्तीसगढ़: पत्नी ने अपनी माँ के साथ मिलकर पति को छत से धकेला…जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा। मायके में रह रही पत्नी को लेने आए पति को उसकी सास और पत्नी ने मिलकर छत से धक्का देकर गिरा दिया। मामले में पुलिस ने पत्नी व सास पर अपराध दर्ज कर लिया है। घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिला अंतर्गत सोलह खोली तालापारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पवन नाग पिता बुटी नाथ 30 वर्ष का विवाह दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास जमनीपाली निवासी शिखा के साथ हुआ था। शिखा अपने 2 बच्चों आहिल नाग 5 वर्ष व परी नाग 4 वर्ष को लेकर अपने मायके जमनीपाली आकर पिछले डेढ़ वर्ष से रह रही थी। उसका पति ने कई बार पत्नी को साथ ले जाने की कोशिश कर चुका था। इसी कोशिश में पवन 10 जुलाई को फिर अपने ससुराल अटल आवास पहुंचा था।

घटना के दिन दोपहर करीब 3.30 बजे वह छत पर टहल रहा था। इस दौरान पत्नी भी मोबाइल पर किसी से बात करते हुए छत पर पहुंची। पीछे-पीछे सास उमा भी छत पर आई। पवन ने पत्नी से जानना चाहा कि किससे मोबाइल पर बात कर रही है और बात करने से मना किया तो नाराज होकर पत्नी ने पवन के गला को पकड़ कर झापड़ मारा और सास के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए छत से धकेल दिया। करीब 20-25 फीट से नीचे गिरे पवन को शरीर के अनेक हिस्सों में चोट आई।

घायल पावन नाग को ससुर राजू यादव ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर में भर्ती पवन का बयान उपरांत आरोपी पत्नी व सास के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *