नई दिल्ली. Google ने आज भारत में गूगल फॉर इवेंट (Google For India Event) के छठवें एडिशन का आयोजन किया. यह इवेंट वर्चुअल था. इस इवेंट में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और कंपनी के कुछ एग्जीक्यूटिव मौजूद रहे. इस इवेंट में गूगल ने भारत के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं.
गूगल ने बताया की इस साल Dunzo के जरिए Google ने हर तरह के प्रोडक्ट को घर-घर पहुंचाने का काम किया है. इसके बाद मार्च में कंपनी ने Nearbystore की मदद से हर घर तक जरूरी आइटम पहुंचाने का काम किया. Job Spot की मदद से Google ने कोविड-19 के दौर में लोगों को जॉब मुहैया कराने का काम किया. प्रसार भारती की मदद से एजूकेशन और स्मॉल बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम किया. साथ ही बिजनेस को डिजिटाइज्ड मोड से आगे बढ़ने में स्किल्ड और प्रोफेशनल सपोर्ट दिया गया.
डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए गूगल ने भारत में किया बड़ा निवेश
गूगल (Google) ने भारत में 75,000 करोड़ रुपए (10 अरब डॉलर) के निवेश करने की घोषणा की है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए गूगल अगले 5 से 7 वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपए निवेश करेगी. इकोसिस्टम इन्वेस्टमेंट्स में ये निवेश इक्विटी इन्वेस्टमेंट, पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर का मिस्क्चर होगा.
Google इंडिया के कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट, संजय गुप्ता ने बताया कि Google Pay ऐप के माध्यम से लोगों ने PM Cares Fund में 2 मिलियन (124 करोड़ रु) से अधिक का दान किया है.
