पूरे प्रदेश के पदाधिकारी जिलेवार अनसन के समर्थन पर रखेंगे एक दिवसीय उपवास- उत्तम जायसवाल

अंतिम सांस तक गांधी जी के सत्याग्रह की राह पर जारी रहेगा आंदोलन- तेजेन्द्र तोड़ेकर

आम आदमी पार्टी का आज अनसन का ग्यारहवा दिन है और आम आदमी पार्टी अपने इस अनसन पर अडिग है कि जबतक चयनित शिक्षकों की नियुक्ति नही हो जाती एवम प्रदेश के सभी विभागों के रिक्त पदों पर शिक्षित बेरोजगारों की भर्ती की प्रक्रिया की पहल नही की जाती ये अनसन जारी रहेगा ।

आंदोलन को जनजन तक पहुचाने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिलेवार रायपुर प्रदेश कार्यालय अनसन स्थल पहुच कर एक दिवसीय उपवास कर इस आंदोलन को समर्थन देंगे जिसमे चौदह जुलाई को गरियाबंद जिले के पदाधिकारी रायपुर पहुच कर एकदिवसीय उपवास पर बैठेंगे, पन्द्रह जुलाई बेमेतरा जिले के पदाधिकारी एक दिवसीय उपवास करेंगे,सोलह जुलाई बालोद जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ,सत्रह जुलाई को राजनांदगांव ,और इसी कड़ी में अट्ठारह जुलाई को रायपुर जिले के पदाधिकारी एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे इन सभी कार्यक्रमो के बाद उन्नीस जुलाई से सभी जिला मुख्यालयों में अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

कोमल हुपेंडी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की अनदेखी कर भुपेश सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही है चुनाव के दौरान जो युवाओं से वादा किया था उसे पूरा करना होगा छत्तीसगढ़ में अनेकों खनिज सम्पदायें है इस प्रकार आर्थिक कमजोरी का बहाना नही चलेगा ।

अनसन पर बैठे प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने कहा जिस प्रकार भुपेश सरकार इस आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है ये हम होने नही देंगे और जबतक जिंदा है प्रदेश के युवाओं के लिए ये लड़ाई जारी रहेगी अपनी अंतिम सांस तक इस आंदोलन को हम लेजाएँगे और बेरोजगारों को रोजगार के किये सरकार के वायदे याद दिलाते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *