दिल्ली। राजस्थान के दिग्गज बागी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की बात से साफ इंकार किया है।
पायलट ने कहा कि मैं अभी भी कांग्रेस पार्टी में हूं। अपने अगलेे कदम के लिए अपने समर्थकों के साथ बातचीत करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा हूं। पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता के हित के लिए काम करना जारी रखूंगा। उन्होंने कहाकि ये सत्ता पाने की नहीं बल्कि आत्म सम्मान बचाने की लड़ाई है।
