रायपुर, 15 जुलाई 2020
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रायपुर की सदस्य श्रीमती खिलेश्वरी किरण के द्वारा 14 जुलाई को रायपुर जिले के पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई की गई। आयोग की सुनवाई में 16 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें 12 प्रकरणों में ही पक्षकार उपस्थित हुए। 7 प्रकरणों की सुनवाई के बाद निराकरण किया गया। सुनवाई प्रकरणों में मुख्यतः दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, सम्पत्ति विवाद, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, पति-पत्नि विवाद, दैहिक शोषण, मारपीट और प्रताड़ना से संबंधित शामिल थे। सुनवाई में विधिक परामर्शक श्री एल.के. मढ़रिया भी उपस्थित थे।
