सबसे सस्ती कोरोना जांच किट लॉन्च, कीमत महज 650 रुपये

आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिकों और युवा शोधार्थियों द्वारा विकसित कोविड-19 की सबसे सस्ती जांच किट कल लॉन्च हो गई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ‘कोरोस्योर आरटी-पीसीआर’ किट लॉन्च की।

आईआईटी दिल्ली कोविड-19 ‘कोरोस्योर आरटी-पीसीआर’ किट तैयार करने वाला पहला शिक्षण संस्थान है। इस किट की कीमत 650 रुपये होगी जबकि अभी तक मार्केट में 4500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सरकारी लैब या अस्पताल आईसीएमआर के माध्यम से इस किट को प्राप्त कर सकते हैं। जबकि निजी अस्पताल सीधे कंपनी से खरीद सकेंगे।
आईआईटी के डायरेक्टर प्रो. राव ने कहा कि यह देश में पैमाने और लागत दोनों के संदर्भ में कोविड-19 जांच के प्रतिमान को बदल देगा।  उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारतीय दवा महानियंत्रक द्वारा स्वीकृत इस उत्पाद को पेश किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *