गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय, सारी परेशानियां होंगी दूर, होगा भाग्योदय

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का दिन माना गया है इस दिन इनकी पूजा करने से शुभफल प्राप्त होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन पूजन करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है या काम में बाधा आ रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, देवगुरु बृहस्पति की कृपा से हमारी समस्याओं का समाधान होता है। सौभाग्य बढ़ता है और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहती है। तो जानते हैं कौन से आसान उपायों से आप कर सकते हैं बृहस्पति देव को प्रसन्न।

ज्योतिष के हिसाब से अगर किसी की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है तो उसके विवाह में बाधा आती है। गुरुवार को केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश जल्द पूर्ण होती है। विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं।

बृहस्पति देव को पीला रंग अतिप्रिय है। वे पीले रंग का पीतांबर धारण करते हैं। इसलिए इनकी पूजा में हल्दी का उपयोग किया जाता है। गुरुवार के दिन केसर पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और आरोग्यता मिलती है।

गुरुवार के दिन माथे पर पीले चंदन या हल्दी का तिलक लगाने से गुरु मजबूत होता है, और इनका शुभ प्रभाव भी बढ़ता है। जिससे धन-सम्मान में वृद्धि होती है। गुरुवार को पूजा करने के बाद माथें पर तिलक लगाएं।

बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखना चाहिए और पीले रंग के वस्त्र धारण करें खाने में पीली वस्तुओं को शामिल करें। इससे भी विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं।

प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में आ रहीं अन्य बाधाओं को दूर करने के लिए गुरुवार को दिन मंदिर में पीले रंग की वस्तुएं जैसे फल,वस्त्र इत्यादि का दान करना चाहिए। इसके अलावा व्यवसाय में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटकाएं, और कार्यस्थल पर पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें, किसी लक्ष्मी-नारायण मंदिर में जाकर लड्डू का भोग लगाएं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *