कोटा में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सरकारी बंगले से लाखों की चोरी

बिलासपुर,छत्तीसगढ़। बिलासपुर में मजिस्ट्रेट के घर पर चोरों ने धावा बोला है। कोटा न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष डेहरिया के शासकीय बंगले से सवा लाख का माल ले उड़े चोर। घटना 13 जुलाई की बताई जा रही है, पुलिस को अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। कोटा थाना इलाके के इस मामले में पुलिस तेजी से जांच में जुट गई है।

चोर रुपए पैसे के अलावा जज के दो सूट भी ले गए। इनमें 20 हजार रुपए थे। सूट की कीमत एफआईआर में 30 हजार रुपए बताई गई है। उनके बंगले में काम करने वाले नौकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला। कोटा में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आशीष डहरिया 11 जुलाई को लोक अदालत के बाद दोपहर 1.30 बजे अपने डॉक बंगला स्थित सरकारी बंगले पर आए और एक घंटा ठहरने के बाद करीब 2 बजे अपने गृहग्राम रायपुर के लिए निकल गए।

फिरंगीपारा निवासी दादू सिंह उनके बंगले की देखरेख करता था। वह मंगलवार की दोपहर करीब 3.30 बजे फिर आया तो सामने चैनल गेट में ताला नहीं लगा था। भीतर बेडरूम का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने फोन से मजिस्ट्रेट को घटना की जानकारी दी तो वह बंगले में आए तो पता चला चोरों ने उनके कमरे से लैपटाप, हार्डडिस्क, लैपटाप चार्जर गायब कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *