कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक, गोधन न्याय योजना पर हुई चर्चा …

रायपुर। हरेली के अवसर पर शुरू होने वाली भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्षों की बैठक में चर्चा हो रही है. योजना के क्रियान्वयन के लिए अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की विशेष मौजूदगी में बैठक हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कृषि सलाहकार प्रदीप शर्मा इस योजना के बारे जिला अध्यक्षों को जानकारी दे रहे हैं.

बता दें कि हरेली त्योहार के दिन से शुरू होने वाली इस योजना के क्रियान्वयन से जैविक खेती को बढ़ावा, ग्रामीण व शहरी स्तर पर रोजगार के नए अवसर, गौ पालन व गौ सुरक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा. वहीं इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में गौठान स्थापित किया जाना है. इस योजना की गतिविधियों के संबंध में कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *