सत्या सिंह राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना ने प्रतिदिन का अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में 242 मरीजों की पहचान की गई, जिसमें अकेले राजधानी रायपुर से नए 127 संक्रमित मरीज पाए गए।
आज जो नए 215 कोरोना पॉजीटीव मरीज मिले हैं उनमें जिला रायपुर से 127, दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 20, बिलासपुर व सरगुजा से 17-17, बालोद से 08, जांजगीर-चांपा से 07, गरियाबंद से 05, जशपुर-महासमुंद से 04-04, रायगढ़ व मुंगेली से 03-03, दंतेवाड़ा से 02, बलौदाबाजार व धमतरी से 01-01 शामिल हैं।
