रायपुर : गृह मंत्री का दौरा कार्यक्रम : ग्राम द्वारतरा में करेंगे गोधन न्याय योजना का शुभारंभ

रायपुर, 19 जुलाई 2020

गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 20 जुलाई सोमवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सवेरे 10 बजे रायपुर से कार से रवाना होकर 11 बजे छुरा विकासखण्ड के ग्राम मुडागांव पहुंचेंगे और वहां वृक्षारोपण करेंगे। इसके बाद 11.45 बजे ग्राम द्वारतरा में गौठान स्थल पर गोधन न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। श्री साहू ग्राम द्वारतरा से विश्रामगृह राजिम जाएंगे। राजिम से दोपहर ढाई बजे प्रस्थान कर राजधानी रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *