शिक्षक पति ने की पत्नी की हत्या…इस वजह से उतारा मौत के घाट…

कोटा। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर शिक्षक पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शिक्षक थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। यह जानकारी भी मिली है कि दोनों के बीच का विवाद कोर्ट तक पहुंच चुका था। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना रविवार दोपहर रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरगहनी की है, यहां रहने वाले महेंद्र कुलदीप खैरा के श्री विनायक स्कूल में शिक्षक हैं। बताया जा रहा है कि महेंद्र कुलदीप खैरा ने गैतीनुमा हथियार से घातक प्रहार कर अपनी पत्नी की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी के बीच संबंध मधुर नहीं थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *