तंबू लगाकर जुआ खेल रहे थे रायपुर समेत कई जिले के नामी जुआरी…लाखों रूपये के साथ धमतरी से गिरफ्तार

मगरलोड। धमतरी जिले के मगरलोड थाना इलाके के पठार के जंगल में चल रहे जुए के फड़ में करेली बड़ी चौकी और धमतरी पुलिस ने दबिश देकर 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 22 बाइक, 5 कार, 1 बेलोरो, 18 मोबाइल फोन और 1 लाख 85 हजार 200 रुपए नगदी बरामद किया है. जबकि कुछ लोग पुलिस को आता देख घटना स्थल से फरार हो गए.

चौकी प्रभारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि धमतरी एसपी के निर्देश के बाद एएसपी के मार्गदर्शन में शनिवार को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर 22 जुआरी को पकड़ा है. जिनके पास 1 लाख 85 हजार 200 रुपए नगदी बरामद हुआ है. जानकारी मिली है कि कुछ लोग बैग से भरा रुपए लेकर जंगल की ओर भाग खड़े हुए. इसमें कुछ बड़े लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि जुआ खेलने वालों में धमतरी, नगरी, नयापारा, दुर्ग, भिलाई, रायपुर के बताए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *