सावन का तीसरा सोमवार, उज्जैन में बाबा महाकाल की गई भस्म आरती, आज सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग

रायपुर। सावन सोमवार की पूजा का भक्तों की लिए विशेष होती है। सावन सोमवार के दिन पूजा करने से भगवान शिव का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है। इस मौके पर उज्जैन में बाबा महाकाल में की विशेष भस्म आरती की गई । आज बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया ।

आज सोमवती अमावस्या की भी तिथि है। आज सोमवती अमावस्या के दिन छत्तीसगढ़ में हरेली का पर्व मनाया जा रहा है।

सावन के तीसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या- हरियाली अमावस्या का पर्व है। यह एक शुभ और दुर्लभ संयोग है। इस दिन की पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होता है। सावन सोमवार के इस दिन हरियाली अमावस्या भी है, इस दिन का संबंध प्रकृति और मानसून से है। इस दिन प्रकृति की पूजा जाती है। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *