रायपुर : मुख्यमंत्री, मंत्रीगण सहित आमजनों ने अपना प्रोफाईल पिक्चर गोधन न्याय योजना को किया समर्पित

प्रसिद्ध आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र किनारे रेत से योजना की आकर्षक कलाकृति बनाकर मुख्यमंत्री को दी बधाई

भारत भर में ट्विटर पर ट्रेंड होता रहा छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना हैशटैग

रायपुर, 20 जुलाई 2020

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज हरेली पर्व से राज्य में शुरू की गई गोधन न्याय योजना को देश-प्रदेश मे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। देश में गोबर खरीदने की अपनी तरह की पहली और अनूठी इस योजना पर प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी में समुद्र तट पर इस योजना की आकर्षक कलाकृृति उकेर कर मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्रीगणों, विधायकगणों सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने सोशल मीडिया में अपना प्रोफाईल पिक्चर में गोधन न्याय योजना के लोगो को लगाकर इस ऐतिहासिक योजना को रेखाकिंत किया है। आम लोगों ने ट्वीटर और फेसबुक में योजना पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गोधन न्याय योजना के लोगों को अपने प्रोफाईल फोटो पर जगह दी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसे ही ट्विटर पर गोधन न्याय योजना का ऐलान हैशटैग के साथ किया, महज 1 घण्टे के भीतर यह हैशटैग भारत भर में ट्रेंड होने लगा, इसमें देश भर से लोगों ने ट्वीट करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और योजना की सराहना की।
इस ट्रेंड में छः हजार से भी अधिक लोगों ने समाचार जारी होने तक ट्वीट किया।
भारत में यह ट्रेंड तेरह नम्बर तक देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *