स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग जिला रायपुर द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर कैंप आयोजित किया जा रहा है नगर निगम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कोरोना की जांच हेतु सभी जोन कार्यालयों में ऐसे सभी मरीज जिन्हें सर्दी खांसी अथवा गले में खराश की समस्या हो या बुखार आ रहा हो आप सभी से निवेदन है कि आप अपने कोरोना जांच जोन में आयोजित शिविर में करा सकते हैं । वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जोन कार्यालय के चिन्हाकित स्थलों पर कार्ययोजना बनाकर निर्धारित दिवस पर शिविर आयोजित की जा रही है रायपुर जिले के ऐसे सभी क्षेत्र जहां अधिकांश संख्या में कोरोना के मरीज मिले हैं उन सभी स्थलों पर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना की जांच हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । इसके साथ ही ऐसे सभी आमजन जिन्हें सर्दी खांसी गले में खराश अथवा बुखार की समस्या है वह जिला अस्पताल पंडरी में भी नियमित को भी जांच की सुविधा उपलब्ध है वहां पर अपनी जांच करा सकते हैं। वर्तमान में दिनांक 21 जुलाई 2020 को मंगलवार के दिन समय 12:00 बजे विजेता कंपलेक्स राजेंद्र नगर रायपुर में यह शिविर आयोजित किया गया है । इसके साथ ही दिनांक 21 जुलाई 2020 मंगलवार को 1:00 बजे से स्थान संकल्प हॉस्पिटल के पास पार्षद कार्यालय सरोना वार्ड नंबर 70 रायपुर में निशुल्क शिविर आयोजित किया गया है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय पंडरी में निशुल्क कोरोना जांच प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जाते हैं।
जिला अस्पताल पंडरी में आप भी करा सकते है कोरोना टेस्ट फ्री में
