दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों में भारी गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 954 केस

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में गिरावट आई है। 27 मई के बाद पहली बार पिछले 24 घंटे में 1000 से भी कम कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 954 मरीजों की पुष्टि हुई। जबकि 35 लोगों की मौत हुई। वहीं अब दिल्ली में सक्रिय केस की संख्या 15 हजार 166 है। बता दें कि दिल्ली में अब तक सामने आए 1,23,747 केस में से 1,04,918 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं सोमवार को 1784 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। दिल्ली सरकार के अनुसार पिछले 24 घंटों में 35 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 3663 हो गया। पिछले 24 घंटे में कुल 11,470 टेस्ट किए गए जिसमें 4177 RT-PCR टेस्ट और 7293 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। रिकवरी रेट 84.78% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *