रायपुर 21 जुलाई 2020। आज रात से राजधानी रायपुर सहित चार जिलों में लॉकडाउन लगने जा रहा है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, हालांकि अतिआवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालय खुले रहेंगे। इधर लॉकडाउन के दौरान पुलिस मुख्यालय को भी बंद रखा जायेगा। डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि नये और पुराने पुलिस मुख्याल में हाल के दिनों कई कोरोना संक्रमित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मिले हैं। वहीं हाल में एक DIG स्तर के अधिकारी भी कोरोना पॉजेटिव पाये गये थे।
डीजीपी डीएम अवस्थी ने आदेश दिया है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी वर्क फार होम करेंगे। आपको बता दें कि 28 जुलाई तक का लॉकडाउन लगेगा, इस दौरान अधिकांश संस्थान व सुविधाएं बंद रहेगी।
