27 जुलाई को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे मोदी…..

दिल्ली। देश में लॉकडाउन हटाए जाने के बाद से कोरोना वायरस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के कई राज्‍यों में रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। अब सरकार एक बार फिर से देश में लॉकडाउन लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को तीन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस के हालात पर बातचीत करेंगे। 27 जुलाई को महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की वर्चुअल मीटिंग होगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित है और यूपी व बंगाल में बेहद तेज गति से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन भी शामिल होंगे। चीफ सेक्रेटरी और स्‍वास्‍थ्‍य सचिव भी मुख्‍यमंत्रियों के साथ मौजूद रहेंगे। प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सातवीं बैठक है। इस बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अगले चरण की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन को लेकर राय भी लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *