घड़ी डिटर्जेंट पर प्रदूषण फैलाने पर लगा 4 लाख का जुर्माना…..

रायपुर. केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने घड़ी डिटर्जेंट पर प्रदूषण फैलाने के लिए 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाने को मंज़ूरी दे दी है. जुर्माना घड़ी डिटर्जेंट बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल लिमिटेड की फैक्ट्री पर लगाया गया है. कंपनी की ये फैक्ट्री रायपुर के उरला में है. बोर्ड ने जुर्माना छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के सचिव आरपी तिवारी की रिपोर्ट पर की है. घड़ी डिटर्जेंट पर ये जुर्माना हानिकारक कचरे का निस्तारण न करने की वजह से लगाया गया है.

छग पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के सचिव आरपी तिवारी ने एक शिकायत पर फैक्ट्री की जांच की थी. जिसमें ये पाया गया कि कंपनी हानिकारक कचरा पैदा कर रही है और इसका निपटारा नहीं कर रही है. फैक्ट्री को कई मानकों पर खरा नहीं पाया गया. जो हानिकारक कचरा प्रबंधन कानून 2016 का उल्लघंन है.

पर्यावरण संरक्षण बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर 4 लाख रुपये जुर्माना लगाने की अनुशंसा करते हुए 2 जुलाई को खत लिखा. रिपोर्ट और दस्तावेज़ों का अध्ययन करने के बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 4 लाख रुपये की पैनाल्टी लगाने को मंजूरी दे दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *