आज प्रदेश में कुल कोरोना के 60 नए मामले सामने आए हैं।बताया जा रहा है कि इनमें से 23 संक्रमित बीएसएफ के जवान हैं और दो अन्य हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही राजधानी रायपुर में भी 31 और कोंडागांव में 4 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं, दूसरी ओर आज 6 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें से 3 एम्स और 3 मेकाहारा में भर्ती थे। प्रदेश में कुल मौतों का आंकड़ा 42 पहुंच गया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 6879 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4567 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 2276 मरीजों का उपचार अभी जारी है। वहीं, प्रदेश में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
