नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे।

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 जुलाई को सुबह 11 बजे रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इसमें वो कोरोना समेत कई मुद्दों पर देशवासियों से बात कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 67वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी ने शनिवार को खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना के कारण उपजी स्थितियों और देश के हालात पर प्रधानमंत्री लोगों से संवाद कर सकते हैं। वो इस मुश्किल हालात में सरकार के प्रयासों के बारे में भी लोगों को जानकारी दे सकते हैं। देखना है कि ग्यारह बजे मोदी देश को क्या संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *