रायपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह

रायपुर, 26 जुलाई 2020

महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी फोन कॉल्स से सतर्क रहने और ठगी से बचने की सलाह दी है। विभाग के संज्ञान में आया है कि अनेक जिलो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न माध्यमों से फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले विभिन्न प्रलोभन दे रहे हैं । कहीं पदोन्नति दिलाने या डीपीओ या सीडीपीओ या राज्यस्तरीय अधिकारियों का नाम लेकर पैसे मांग रहे, कहीं खाते का डिटेल मांग रहे है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने इन सब फोन कॉल से बचने की सलाह देते हुए किसी भी तरह की जानकारी फोन पर न देने तथा प्रलोभन में ना आने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि शासकीय नियम और प्रक्रिया अनुसार ही कार्य सम्पादित हो रहे हैं । किसी की बातों में ना आएं और इस तरह के फर्जी फोन आने पर पुलिस और अपने अधिकारी को तत्काल अवगत करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *