अलसी के बीजों का सेवन कर पाएं चमकदार स्किन और हेल्दी बाल…

बाल और स्किन दोनों पर हम कम ध्यान देते हैं. ध्यान देते भी हैं तो रुटीन को बरकरार नहीं रख पाते हैं. ऐसे में बालों का झड़ना, डैंड्रफ और छोटे बालों की समस्या हो जाती है. वहीं स्किन डल और बेजान सी लगने लगती है. स्किन की नेचुरल चमक खो सी जाती है. सबसे पहले हमारी नजर बालों और त्वचा पर ही जाती है. बालों को हेल्दी रखने के तरीके कई हैं लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता होते हैं. वहीं अगर स्किन को ग्लोइंग बनाना है तो स्किन केयर रुटीन को फोलो कर चमकदार स्किन पाई जा सकती है, लेकिन हम अक्सर अपने स्किन केयर रुटीन को ब्रेक कर देते हैं.

स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए हमारी डाइट का हेल्दी होना जरूरी है. कई ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन कर स्किन और बालों की समस्याओं से राहत पाई जा सकती है. बल्कि ग्लोइंग स्किन और लंबे-घने बाल मिल सकते हैं. अगर आप अलसी के बीजों का सेवन करते हैं तो बाल और त्वचा की ज्यादातर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.

1. बालों का झड़ना होगा कम, बनेंगे लंबे और चमकदार

अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. अलसी के बीजों का सेवन आपके बालों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है. इन बीजों में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स होते हैं, जो आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकते हैं. अगर आप अलसी के बीजों का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन ई भी मिलता है जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है.

2. स्कैल्प के रूखेपन को दूर कर डैंड्रफ से पाएं छुटकारा

अलसी के बीजों का हर रोज सेवन करने से आप स्कैल्प के रूखेपन को दूर कर डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं. अलसी के बीजों में ऑयल होता है, जो विटामिन ई से भरपूर होता है. इन बीजों में तेल की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन अलसी के बीजों को खाएं, तो आपको ये प्राकृतिक तेल और इसके पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं जो बालों के लिए जरूरी होते हैं.

3. ग्लोइंग स्किन पाने में फायदेमंद

अलसी के बीजों का सेवन करने के कई कमाल के फायदे हैं अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. जो वजन घटाने में और दिल बीमारियों को दूर रखने में काफी मददगार हो सकता है. ओमेगा-3 कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में रख सकता है. साथ ही यह स्किन की चमक बढ़ाने के लिए काफी लाभकारी माना जाता है. स्किन की नेचुरल चमक को बरकरार रखने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करें.

4. मुंहासों और झुर्रियों के लिए भी शानदार

गर्मी में पसीने से स्किन ऑयली हो जाती है जिससे स्किन पर जगह-जगह मुंहासे निकल जाते हैं. ऐसे में स्किन काफी भद्दी लग सकती है. फाइन लाइन्स और झुर्रियां बुढ़ापे के संकेत होते हैं, लेकिन अगर आप अलसी के बीजों का सेवन करते हैं तो आपको इस सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है. अलसी के बीजों में पाए जाने वाले तत्व स्किन की हर समस्या को दूर रखने में मददगार हो सकते हैं.

5. ओमेगा फैटी एसिड करेगा कमाल

स्किन की हर समस्या त्वचा पर खुजली, रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए ओमेगा फैटी एसिड काफी लाभकारी होता है. स्किन की हर समस्या का समाधान करने के लिए ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर चीजों में अलसी सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *