31 जुलाई से बंद हो जाएगी ‘महतारी एक्सप्रेस’ की सेवा

रायपुर। प्रदेश में महतारी एक्सप्रेस की सेवा बंद होने जा रही है। ऐसी खबर आयी है कि जीवीके कंपनी महतारी एक्सप्रेस का संचालन बंद करेगी। कंपनी ने एम्बुलेंस संचालन की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय कर दी है। महतारी एक्सप्रेस गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाती हैं।

बता दें कि संजीवनी एम्बुलेंस का ठेका पहले ही सरकार समाप्त कर चुकी है, भुगतान को लेकर कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद चल रहा है, कंपनी का आरोप है कि भुगतान के पैसे स्वास्थ्य विभाग काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *