लॉकडाउन बढ़ाने पर मंत्रियों के साथ करेंगे मंथन….सीएम भूपेश बघेल करेंगे कोरोना रिपोर्ट की समीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर रोज कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार लॉकडाउन की अवधि और 7 दिन बढ़ा सकती है। सरकार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आज समीक्षा बैठक करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे अपने सभी मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ के लॉकडाउन वाले ज़िलों में आ रही कोरोना रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर पहले ही कह चुके हैं कि जरूरत होगी तो लॉकडाउन बढ़ाया भी जा सकता है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का भी मानना है कि कोरोना की कड़ी 7 दिन में नहीं टूटती है। ऐसे में केवल 7 दिन के लॉकडाउन में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

इधर, बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि सरकार लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं है। कंटेनमेंट जोन में भी सभी की जांच नहीं की जा रही है। और पॉजिटिव मरीजों को हास्पिटल ले जाने में देरी की जा रही है। BJP का ये भी आरोप है… प्रदेश भर में जिस अनुपात में मरीज मिल रहे हैं। उस हिसाब से बेड और इलाज की व्यवस्था नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *