छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची जारी, एक लाख से लेकर 25 लाख तक का है इनाम घोषित

रायपुर । दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने दरभा डिविजनल एरिया कमेटी के करीब 405 मोस्टवांटेड नक्सलियों की सूची जारी की है। इन सभी नक्सलियों पर 1 लाख से 25 लाख रुपयों के इनाम घोषित किया गया है। नक्सलियों से मुख्यधारा में आने की अपील करते हुए शासन की पुनर्वास नीति के तहत इनाम की राशि दिए जाने का संकल्प भी दोहराया है।

पुलिस ने 405 मोस्टवांटेड नक्सलियों की कमेटी की कुंडली जारी करते हुए इनके कार्य क्षेत्र की जानकारी दी है। दरभा डिवीजन, मालंगेर एरिया कमेटी,कटेकल्याण एरिया कमेटी के सभी 405 नक्सलियों की सूची और उनकी पदस्थापना की जानकारी दी गई है।

सूची में दरभा डिवीजन के सम्पूर्ण प्रभारी आंध्रप्रदेश निवासी गिरीरेड्डी पवनडा उर्फ श्याम उर्फ अर्जुनर्फ़ चेतू उर्फ नंदू उर्फ पंकज पर सबसे ज्यादा 25 लाख रुपयों का इनाम जारी किया है, सबसे कम 1 लाख का इनाम कुमारी मडकम हिड़मे पर जारी किया है। इनामी नक्सली, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश में कई बड़ी वारदातों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *