कंटेनमेंट जोन ड्यूटी से नदारत 3 शिक्षकों पर गिरी गाज, तीनो शिक्षकों को शो काज नोटिस देकर किया गया निलंबित, कंटेनमेंट जोन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों को कलेक्टर का दो टूक, नहीं बर्दास्त की जाएगी लापरवाही, लापरवाहों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही !
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर पालिका क्षेत्र के बेलदार पारा में, कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद बेलदार पारा क्षेत्र को जांजगीर कलेक्टर के द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है, क्षेत्र में आवागमन को प्रतिबंधित करते हुए 7 कर्मचारियों कि ड्यूटी लगाई गई थी, चांपा एसडीएम बजरंग दुबे के द्वारा बेलदार पारा कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया गया तो, तीन शिक्षक अमरदास महन्त, विनोद कुमार राठौर और रविन्द्र द्रिवेदी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, चांपा एसडीएम बजरंग दुबे ने ड्यूटी से अनुपस्थित, तीनो शिक्षकों को निलंबित करने के लिए, कलेक्टर को अनुशंसा पत्र भेजा था, चांपा एडीएम की अनुशंसा पर, कलेक्टर यशवंत कुमार ने तीनों शिक्षक अमरदास महन्त, विनोद कुमार राठौर और रविन्द्र द्रिवेदी को निलंबित कर दिया है, कलेक्टर यशवंत कुमार का कहना है कि, कंटेनमेंट जोन के नियमों का जो भी व्यक्ति उलंघन कर रहा है, उनके खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की जा रही है,और जो अधिकारी कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है, सरकार ने कंटेनमेंट जोन इसलिए बनाया है, क्योंकि वहां पॉजिटिव केश मिले हैं, अगर कोई कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में ज़रा सी भी लापरवाही करता है तो, तेजी से कोरोना फैलने की संभावना है, इसलिए कंटेनमेंट जोन में सावधानी बरतने कि जरूरत है, इसी कारण वहां पर सकती बरती जा रही है, कंटेनमेंट जोन में लापवाही बर्दास्त नहीं कि जाएगी !
बजरंग दुबे (एसडीएम चांपा )
यशवंत कुमार (कलेक्टर जांजगीर चांपा )
