नारायणपुर : ईद उल जुहा पर्व को कोरोना वायरस हेतु जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाये-एसडीएम श्री नाग

नारायणपुर 27 जुलाई 2020

जिलाधीश श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर एस.डी.एम. श्री दिनेश कुमार नाग ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोरोना वायरस से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए बकरीद को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न करने को लेकर चर्चा की। एस.डी.एम. ने कहा कि जिला में हर वर्ष ईद उल जुहा का पर्व आपसी एकता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नमाज अदा करने हेतु कम व्यक्ति ही जाये, बेहतर होगा लोग घरों में ही नमाज अदा करें और इस दौरान शारीरिक दूरी बनाने के साथ मास्क पहनें, हाथों को साफ करने के लिए सेनेटाइजर और साबुन का उपयोग करे तथा सामूहिक रैली का आयोजन न करें। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में नियमों का पालन कर बकरीद मनाये। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा अन्य लोग भी मौजूद थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि कोरोना के इस आपदा से निपटने में मुस्लिम समुदाय पूरा सहयोग करेगा। शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप ही त्यौहार मनाया जायेगा। बैठक में तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, टीआई श्री प्रशांत राव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *