टेस्टी करेले बनाने की रेसिपी, उंगली चाटते रह जाएंगे……

सामग्री :

करेला- , प्याज- एक बड़ा, टमाटर- एक बड़ा, बेसन- एक चौथाई कप, तेल- एक चम्मच, हींग- एक चुटकी, धनिया पाउडर- दो चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार

विधि :

करेले को छीलकर काट लें और उस पर नमक छिड़ककर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। 20-30 मिनट बाद करेले को निचोड़कर अच्छे से इसका पानी निकाल लें और किनारे रख दें।
अब कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग से तड़का लगाएं। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब बारी है टमाटर डालने की। इसके साथ ही इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर दो मिनट तक पकाएं।
अब इसमें करेला डालें और कुछ देर और पकने दें।
हल्की सी चीनी चाहें तो डाल सकते हैं।
फिर इसमें बेसन डालें और तीन से चार मिनट और पका लें।
तैयार है करेला बेसन की सब्जी, जिसे आप पराठे या रोटी के साथ खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *