रायपुर : तालपुरी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी रिसाली नगर पालिक निगम को हस्तांतरित

हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर, 28 जुलाई 2020

राज्य शासन द्वारा दुर्ग के तालपुरी स्थित हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी को रिसाली नगर पालिक निगम में हस्तांतरित कर दिया गया है। तालपुरी कॉलोनी को नगर पालिक निगम मंे हस्तांतरित करने के लिए वहां के निवासियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस कॉलोनी के निगम में हस्तांतरित होने पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और वहां के निवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। श्री जुनेजा ने कॉलोनीवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के रहवासियों की यह बहु-प्रतीक्षित मांग पूरी होने पर कॉलोनी के रख-रखाव एवं अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अब वहॉ के रहवासियों को नगर-निगम की सभी सुविधाएं प्राप्त होने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *