रायपुर : महिला एवं बाल विकास और वन मंत्री करेंगे आयुष काढ़ा चूर्ण वितरण : कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 29 जुलाई 2020

छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के मुख्य आतिथ्य और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 जुलाई को कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत बोड़ला में आयुष काढ़ा चूर्ण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। चूर्ण को चार औषधीय जड़ी बूटी तूलसी,दालचीनी,सोंठ और कालीमिर्च सेे तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह चूर्ण नागरिकों में रोग-प्रतिरक्षा के विकास में सहायता करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *