रायपुर : नगरीय निकायों में कार्यरत् शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन जारी

रायपुर, 29 जुलाई 2020

नगरीय निकायों क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत् शिक्षकों का माह जुलाई का वेतन जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का पत्र सभी संबंधित बैंकों को प्रेषित कर दिया है। पत्र के अनुसार 28 जुलाई को 6 करोड़ 92 लाख 64 हजार 183 रूपए का आबंटन जारी कर विभाग द्वारा बैंकों को संबंधित निकायों के खाते में राशि हस्तांतरण के बाद अवगत कराने को भी कहा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *