रायपुर : राज्यपाल को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी बधाई

रायपुर, 29 जुलाई 2020

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को उनके एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री आर.के. अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय श्री अनंत श्रीवास्तव, श्री त्रिलोक बंसल, उप सचिव श्रीमती रोक्तिमा यादव, राजभवन के प्रेस अधिकारी श्री संतोष सिंह, राजभवन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपल पुरोहित, नियंत्रक श्री हरबंश मिरी, राज्यपाल के निज सचिव श्री जितेन्द्र सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *