अनलाॅक-3 के गाइडलाइंस जारी… जिम खुलेगा स्कूल, काॅलेज 31 अगस्त तक रहेंगे बंद

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2020। अनलाॅक को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है….भारत सरकार ने अनलाॅक-3 के गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। नए गाइडलाइंस के अनुसार 5 अगस्त से रात्रि 9 बजे से सुबह छह बजे का कर्फ्यू हटा लिया जाएगा।
नए गाइडलाइंस के मुताबिक 5 अगस्त से जिम खुल जाएंगे। 29 मार्च से पूरे देश में जिम बंद थे।
हालांकि, स्कूल, कालेज अभी नहीं खुलेंगे। इसे 31 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया गया है। सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स भी अभी बंद रहेंगे।
सभी को मास्क लगाना जरूरी होगा।

केंद्र सरकार ने कहा, 31 अगस्त, 2020 तक सभी कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन जारी रहेगा और दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-3 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। रात के दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रतिबंध हटा दिया गया है। योग संस्थानों और जिम को पांच अगस्त से खोलने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *