30 जुलाई से 6 अगस्त तक बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बेमेतरा। कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन में जिले में देशी एंव विदेशी मदिरा की दुकानें 30 जुलाई से 6 अगस्त तक बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान मदिरा प्रेमियों को होम डिलेवरी की सुविधा मिलेगी।

जिला कलेक्टर शिव अनंत तायल ने आज शराब दुकान बंद करने को लेकर आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन को 6 अगस्त तक बढ़ाया है।

इस बीच जिला प्रशासन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए किराना दुकानों के साथ-साथ शराब दुकानों को 6 अगस्त तक बंद करने का नया आदेश जारी किया है।

बेमेतरा जिले में अब तक 127 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इनमें से 108 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बचे 19 मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं राहत की खबर यह है कि जिले में अब तक एक मरीज की मौत नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *