मेरठ : Creatif innovation foundation द्वारा आज आज दिनांक 30 जुलाई 2020 मेरठ के हशनपुर ग्राम पंचायत में मजदूरों के साथ, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। । इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान में फैले महामारी में लोगो को मास्क और साफ सफाई के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में क्रिएटिफ इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ अनिल थॉमस, डॉ संजय पांडेय, दिव्य प्रकाश,ऋषभ पांडेय एवम मेरठ के कार्यकर्ता राशिद मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित करीब 50 मजदूरों को creatif innovation foundation की तरफ से मॉस्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल थॉमस में बताया कि संस्था उत्तर प्रदेश में कई जिलों में जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय मे महामारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।
क्रायक्रम में दिल्ली से डॉ संजय पांडे ने सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा हाथ कम से कम 20 सेकंड साबुन का झाग बना के साफ करना चाहिए।
बैठक में उपस्थित हसनपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान श्री सुसील कुमार ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से निश्चित रूप से लोगो के बीच जागरूकता आएगी।
