जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 175 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 285 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के अनुसार आज एक और कोरोना मरीज की मौत हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में 2803 एक्टिव मरीज है.


