8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर……

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में एक 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सली का नाम मल्ला तामो है। जो कि भैरमगढ़ एरिया के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी में था सक्रिय और प्लाटून नंबर 13 का डिप्टी कमांडर था।

बताया जा रहा है कि मल्ला तामो ने पुलिस द्वारा बस्तर में चलाए जा रहे लोन वाराटू अभियान से प्रभावित होकर सीआरपीएफ के डीआईजी और दंतेवाड़ा एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया। मल्ला तामो को आत्मसमर्पण के लिए उसकी बहन ने प्रोत्साहित किया था।

नक्सलियों के संपर्क में आने के बाद वह घर छोड़ चुका था। अब वह 13 वर्ष बाद बहन से राखी बंधवाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *