Happy Friendship Day: वॉट्सऐप और फेसबुक पर इन मैसेज के जरिए दोस्तों को विश करें

भारत के अलावा कई दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है। जो इस बार 2 अगस्त को मनाया जाएगा। दुनियाभर में अलग-अलग दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है हालांकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाने का घोषणा की थी। मदर्स डे, फादर्स डे जितना ही खास होता है फ्रेंडशिप डे, क्योंकि हम सभी के लाइफ में दोस्तों की खास अहमियत होती है। इस दिन लोग दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, आउटिंग करते हैं और तरह-तरह के गिफ्ट्स भी एक्सचेंज करते हैं लेकिन इस बार का सेलिब्रेशन कोरोना की वजह से थोड़ा अलग हो सकता है। लेकिन भले ही इस मौके पर आप दोस्तों से मिल नहीं पाएंगे लेकिन उन्हें फेसबुक, टेक्स्ट और वॉट्सएप पर इन प्यार भरे मैसेज से तो विश कर ही सकते हैं।

Friendship Day wishes in hindi 

1. दोस्ती कोई खोज नहीं होती ,

ये हर किसी से हर रोज़ नहीं होती ,

अपनी ज़िन्दगी में हमें बेवज़ह मत समझना ,

क्यूंकि पलकें आंखों पर कभी बोझ नहीं होती।

2. दोस्त दिल की हर बात समझ जाया करते हैं

सुख दुःख के हर पल में साथ हुआ करते है

दोस्त तो मिला करते है तक़दीर वालों को

मिले ऐसी तक़दीर हर बार हम दुआ करते हैं।

3. हर कदम पर इम्तहान लेती है जिंदगी,

हर वक्‍त नया सदमा देती है जिंदगी,

हम जिंदगी से शिकवा कैसे करें…

आखिर आप जैसे दोस्‍त भी तो देती है जिंदगी।

4. पानी ना हो तो नदियां किस काम की ,

आंसू ना हो तो अंखियां किस काम की ,

दिल ना हो तो धड़कन किस काम की ,

अगर मैं आपको याद न करूं तो हमारी दोस्ती किस काम की।

5. क्यूं मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त

क्यूं गम को बांट लेते हैं दोस्त,

न रिश्ता खून का न रिवाज से बंधा है,

फिर भी ज़िन्दगी भर साथ देते हैं दोस्त।

6. तुफान में कश्‍तियों को किनारे भी मिल जाते हैं,

जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं,

दुनिया में सबसे प्‍यारी है जिंदगी

कुछ आप जैसे दोस्‍त जिंदगी से भी प्‍यारे मिल जाते हैं।

7. तेरी दोस्ती में खुद को महफूज मानते हैं,

हम दोस्तों में तुम्हें सबसे अजीज़ मानते हैं,

तेरी दोस्ती के साए में जिंदा हैं

हम तो तुझे खुदा का दिया हुआ ताबीज मानते हैं।

8. हम वो नहीं जो तुम्‍हें गम में छोड़ देंगे

हम वो नहीं जो तुझसे नाता तोड़ देंगे

हम तो वो हैं

अगर तेरी सांसें बंद हो जाए

तो अपनी सांसें जोड़ देंगे।

9. किस हद तक जाना है ये कौन जानता है,

किस मंजिल को पाना है ये कौन जानता है,

दोस्ती के दो पल जी भर के जी लो,

किस रोज़ बिछड जाना है ये कौन जानता है!

10. कुछ लोग जिंदगी में इस कदर शामिल हो जाते हैं,

उन्हें भुलाना चाहो तो और भी ज्यादा याद आते हैं,

बस जाते हैं वो दिलो में इस कदर,

आंखें बंद भी करो तो सामने नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *