राज्यपाल ने वन मंत्री को तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए गए निर्णयों के लिए दिया धन्यवाद

राज्यपाल ने पत्र के माध्यम से ईद-उल-जुहा, रक्षाबंधन एवं भुजलिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है- ईद के पावन पर्व पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि उपहार स्वरूप दी है, इसके लिए मैं वन मंत्री श्री अकबर को बधाई देती हूं।
उन्होंने कहा है- आपके द्वारा मुझे पत्र के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक वर्ष 2017-18 और वर्ष 2018-19 के लंबित छात्रवृत्ति की राशि जारी करने की, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया के मृत्यु होने पर तथा विकलांगता की स्थिति में अनुदान सहायता देने के लिए नवीन विभागीय योजना प्रारंभ करने की जानकारी दी है। साथ ही पत्र में यह बताया है कि तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन वर्ष 2018 हेतु प्रोत्साहन पारिश्रमिक की राशि वितरण का निर्णय लिया जा चुका है, जिसका शीघ्र वितरण किया जाएगा। आपके एवं आपके विभाग द्वारा उठाया गया कदम प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं उनके परिजनों को विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित गति से मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *